रविवार, 10 अक्टूबर 2010

कामनवेल्थ गेम 2010

आज १० अक्टूबर भारत में शाम हो चुकी है, मेडल लिस्ट आस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है ६१ गोल्ड, ३६, सिल्वर और ३७ तांबा, भारत की उपलब्धी २९ गोल्ड, २२ सिल्वर और २२, ताम्बा, दूसरे स्थान पर है। इंग्लैण्ड बड़ी तेजी से नजदीक आ रहा है २६ गोल्ड, ४५ सिल्वर और ३० ताम्बा कुल भारत के ७३ के मुकाबले १०१ ! कनाडा भी रेस में सामिल है २२ गोल्ड, १२ सिल्वर और २५ ताम्बा लेकर ! आज खेल का सात दिन पूरे हो चुके हैं ! आज का मजेदार समाचार की भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को ७-४ से रौंद कर सेमीफाईनल में जगह बना ली है ! सोमदेव वर्मन ने भारत को टेनिस में २९ वां गोल्ड मेडल दिलवाया !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें