आज इंडिया ने आस्ट्रलिया के खिलाफ दूसरा मैच भी ७ विकेट से जीत लिया है ! पोपोरे मैच में सचीन ही छाया रहा ! पहली पारी में २१४ रन (४९ वां टेस्ट शतक ) और दूसरी पारी में ५३ रन (नौट आउट ), मैंन आफ दी मैच एंड मैंन आफ दी सीरिज ) ! पहले टेस्ट में ९८ और ३८ ! इस तरह सचीन के छ डब्बल शतक, (एक डब्बल शतक वन डे में २०० रन) १४२४० रन (१७१ मैच) जहां शायद ही कोइ पहुँच पाए ! मुरली विजय ने सचीन का अच्छा साथ दिया, उसने दूसरे टेस्ट में गौतम गंभीर की जगह खेला और पहली पारी में १३९ रन और दूसरी पारी में ३७ रन बनाए (गौतम और द्राविड से से बेहतर) ! पुजारा जो लक्ष्मण (जिसने पहले टेस्ट में दूसरी पारी में ७७ रन (नावाद) बनाकर टेस्ट जिताया, ० उसके स्थान पर खेलने आया और पहली पारी में ४ और दूसरी पारी में ७२ रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में अहम् भूमिका निभाई ! सहवाग ३०+७, द्राविड ०+२१(नावाद), धोनी ३० कोइ ख़ास नहीं कर पाए ! हरभजन और ओझा ने छ छ विकेट लिए, जहीर खान ने चार, श्रीसंत ने २ और रैना ने एक विकेट लिया ! रैना ने ३२ रन बनाए और रैना और धोनी को दूसरी पारी खेलने की जरूरत ही नहीं पडी ! भारत आज भी टेस्ट सीरीज के प्रथम पायदान पर टिका हुआ है ! राजपाल की अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम भी निखारने लगी है, उसने पहले पाकिस्तान को ७ - ४ से हराकर सेमी फाईनल में जगह बनाई, फिर इंग्लैण्ड को ५ - ४ से हराकर फाइनल में जगह बनाई है कामन वेल्थ गेमों में ! १४/10/२०१० तकभारत ३८ गोल्ड, 27 सिल्वर 36 ब्रोंज मैडल लेकर 101 मैडल जीत चूका है ! इंग्लैण्ड ३७ गोल्ड के साथ 59 सिल्वर और 46 ब्रोंज के साथ 142 ले चुका है !
आस्ट्रेलिया 74 गोल्ड, 55 सिल्वर और 48 ब्रोंज के साथ 177 मैडल लेकर प्रथम स्थान पर डटा हुआ है !
कामनवेल्थ गेम सफता पूर्वक समाप्त हो गए हैं ! इसकी सफलता का श्रेय सेना को जाता है जहाँ केंद्र तथा दिल्ली की शीला दीक्षित की सरकार असफल रही वहीं केवल पांच दिन के अन्दर भारतीय सेना ने पूरी मेहनत और ईमानदारी से इस कार्य को संपन किया !
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें