भ्रष्टाचार और कालाधन विदेशी बैंकों में ! केंद्र सरकार के बड़े भरकम मंत्री और अधिकारी रिश्वत खोरी, जमाखोरी के जुर्म में तिहाड़ जेल में बंद हैं ! कॉमन वेल्थ गेम भारत में आयोजित किये गए थे ! गेमों का चेयरमैन था सुरेश कलमाडी ! साथ ही दिल्ली की मूख्य मंत्री सुशीला दीक्षित को भी गेमों को सुचारू रूप से आयोजन करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी ! करोड़ों रूपये इस मद के खाते में केंद्र से प्रदेश से जमा करा दिए गए ! गेम समाप्त हुए और जब औडिट रिपोर्ट ने कामन वेल्थ गेमों में करोड़ों रुपयों के घोटालों का पता चला तो कलमाडी को जेल में डाल दिया गया लेकिन वहां भी वह कैदी की तरह नहीं एक बड़े गैंग लीडर और वी वी आई पी की तरह मस्ती कर रहा है ! वही नहीं बड़े बड़े घोटाले बाज भी जैसे ए राजा, तमिलनाडू के पूर्व मुख्य मंत्री श्री करुना निधि की प्यारी बेटी भी जेल की शोभा बढ़ा रही है ! जिस देश को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था जो देव भूमि के नाम से जाना जाता है उसी पवित्र भारत माता की गोद में बैठ कर ये सफ़ेद पोस राज नेता गरीब लोगों के पेटों पर लात मार कर अरबों में वारा न्यारा कर रहे हैं ! सुन सुन कर नारद जी के कान पक गए ! उन्होंने केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा समाप्त की ! उनका अगला पड़ाव था भारत की राजधानी दिल्ली ! दिल्ली का माहोल ही बिगड़ा हुआ था ! भ्रष्टाचार और रिश्वत खोरी के विरुद्ध जगह जगह रैलियाँ निकल रही थी, आन्दोलन हो रहे थे, जनता बहुत बड़ी संख्या में अन्ना हजारे का समर्थन कर रहे थे ! केंद्र सरकार की नींद भूख मिट गयी थी, कपिल सिब्बल, मनीस तिवाडी, दिग्विजय सिंह जैसे खुरापाती लोग अन्ना जी के बढ़ते हुए कदमों को रोकने के लिए उन्हीं के ऊपर गलत इल्जाम लगाने लगे ! आतंकवाद से पूरा देश सदमें में था ! संसद में अटैक हुआ, कही सुरख्सा कर्मी मारे गए , आतंक वादियों का सरगना अफजल गुरु पकड़ा गया था, उसको सुप्रीम कोर्ट से फांसी की सजा भी हो गयी थी लेकिन केंद्र सरकार (कांग्रेस) की ढुल मूल नीति से वह अभी जेल में ऐस कर रहा है ! उसकी सुरक्षा, खान पान, रहन सहन पर जनता का करोड़ों रूपया खर्च हो रहा है !
लेकिन उसको फांसी नहीं लग रही है ! मुंबई में अटैक हुआ कही निर्दोष नागरिक आतंवादियों के हाथों मारे गए, एक आतंवादी पकड़ा गया अजमल उसका केस चल रहा है कोर्ट में, कितना समय लगेगा कुछ नहीं कहा जा सकता ! इसकी सुरक्षा पर ही बहुत सारा धन खर्च किया जा रहा है ! यमुना नदी में गए, देख कर नारद जी को लगा जैसे वे राह भटक गए हों पवित्रश्री यमुना जी की जगह किसी गंदे नाली की तरफ आ गए ! आखीर इंसानों की कथनी और करनी का पूरा रिकार्ड तैयार करके नारद जी पहुंचे विष्णु जी के पास क्षीर सागर में । बाकी अगले पृष्ट में।