नारद जी एक सब साधनों से संपन होटल में ठहरे ! यह होटल उत्तराखंड के जाने माने कांग्रेसी सांसद का था ! इसका किराया अन्य होटलों से मंहगा था पर सभी सुविधाओं से लैश था ! नारद जी ने इसी होटल के एक कमरे पर कब्जा जमा लिया था ! उनहोंन एक आम इंसान जैसे कपडे पहिन लिए और लोगों के बीच बैठकर दुनिया भर से लोगों की बातचीत में रूचि लेने लगे ! हर देश राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक आस्थाओं पर भी चर्चा होने लगी ! कुछ लोग अपने परिवार और अपने समाज तक सीमित थे लेकिन कुछ विश्व स्तर की समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे ! ईरान के परमाणु सयंत्र, ईराक में और अफगानिस्तान में अलकायदा आतंकवादियों द्वारा नर संहार पाकिस्तान
में आतंकियों द्वारा कराची में बम विस्फोट ! भारत की राजनीति में भयानक तूफ़ान , कालाधन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अन्ना हजारे का अनशन.
next page
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें