रविवार, 15 मई 2011

एक बार फिर खबरों के जंगल में

अन्ना हजारे ने लोकपाल बिल के लिए ऐतिहासिक जंतर मंतर पर आमरण अनशन क्या किया था सारी केंद्र सरकार सकते में आगई ! कांग्रेस के एजेंट दिग्विजयसिंह जैसे लोग अपनी काली जवान बंद नहीं रख सके ! केंद्र सरकार के आश्वासन पर स्वयं सोनिया गांधी के अनुरोध करने पर अन्ना जी ने अपना अनशन तोड़ा ! मीडिया भी इस इश्यु को बढ़ा चढ़ा कर बयान कर रही थी, दूरदर्शन पर अन्ना हजारे के साथ स्वामी अग्निवेश, किरण वेदी, स्वामी राम देव और भी बहुत से सामाजिक कार्य कर्ता एन जी ओ की तस्वीरें बार बार दिखाई जा रही थी ! लेकिन समय ने करवट बदली और अमेरिका ने पाकिस्तान के अन्दर जाकर विश्व का सबसे बड़ा आतंकी ग्रुप अलकायदा के सरगना ओसामा विन लादेन को मार गिराया ! फिर तो क्या था पीछे के सारे गिले शिकवे भुलाए गए और विश्व की सारी मीडिया और दूरर्शन इस खबर को जन जन तक पहुंचाने में जुट गयी ! सारे पेपर प्रथम पृष्ट से ओसामा विन लादेन के जलते बलते किस्से शुरू करती और कुछ व्यवसायिक और क्रिकेट की खबरों को छोड़कर सारा इतिहास ओसामा विन लादेन का होता ! कैसे उसने अमेरिका न्यूयार्क सिटी में विश्व के दो ११० मंजिली ट्रेड टावर गिराए, उसके बाद वह कहाँ कहाँ भागता रहा, उसकी कितनी बीबियाँ थी कितने लडके थे सारी जानकारी रीपीट होती रही ! कभी पाकिस्तान की कार्यस्तानी पर अमेरिका की जलती बलती आँखें दिखाई तो कभी पाकिस्तान भारत पर अपना गुस्सा निकालता ! पाकिस्तान ने लादेन को पिछले दश साल से अपने यहाँ छुपाए रखा, वह बीमार था उसका इलाज अच्छे डाक्टरों के हाथों होता रहा !अमेरिका से आतंकवाद समाप्त करने के नाम पर अरबों की खैरात लेता रहा और इन आतंकवादी संघठनों को पालता पोसता रहा ! अब उसे डर है की कहीं अमेरिका ने उसकी आर्थिक सहायता बंद कर दी तो उसका देश भूखों मर जाएगा ! उधर उसके पोषित अलकायदा और तालीवान संगठन उसी के लिए कबर खोदने में लगे हैं ! अब धीरे धीरे यह खबर भी पुरानी पड़ गयी !


इसके बाद आई एक और खबर की ग्रेटर नोयडा को और आकर्षक बनाने के लिए गौतम बुध नगर के भत्ता गाँव की जमीन को उतर प्रदेश सरकार ओने पौने दामों में लेकर बिल्डरों को मंहगे दामों में बेच रही है ! इससे गाँव के किसान भड़क गए और उनहोंने सरकार द्वारा जबरदस्ती अपनी जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ आवाज उठानी शुरू करदी ! सरकार ने पुलिस फ़ोर्स का भी इस्तेमाल किया ! इससे समस्या और उलझ गयी ! कुछ किसान मरे कुछ घायल हुए, मामला कोर्ट में गया, कोर्ट ने भी किसानों के हक़ में फैसला दिया ! अब राजनीति के दिग्गज इस अग्नि में अपनी अपनी रोटी सकने वहां किसानों के जख्मों को कुरेदने के लिए जा रहे हैं ! कभी राहुल गांधी अपने लश्कर के साथ जा रहा है तो कभी भा ज पा के शीर्ष नेता, या फिर नेताओं का बोझ - थैला उठाने वाले आया राम गया राम भी अपनी हाजिरी देने पहुँच रहे हैं बड़ी संख्या में !
ऐ पी एल - क्रिकेट के मैदान से
ताजी खबर के मुताबिक - १५ तारीख के मैच में किंग्स एलेवन ने डेल्ही को हरा दिया २९ रनों से इस तरह वह प्वाईंट टेली में पांचवें पायदान पर आगई है ! वालथती ने फिर से अपनी ले ताल में आकर ६२ रन बटोरे और ४३८ रनों के अम्बार के सहारे फिर से पिंक कैप अपने सर पर रख ली ! दूसरे मैच में कोची ने राजस्थान को ८ विकेट से और मात्र ७.२ ओवरों में ९८ रन बनाकर मात देदी !
इस समय प्रथम है रोयल चैलेंजर्स बंगलौर, दूसरे नंबर पर चेन्नई, तीसरे पर मुंबई इंडिया और चौथे पर नाईट राईडर कलकता ! आजतक सबसे ज्यादा ३२ छक्का जमाने वाला क्रिस गेल है और अभी तक सर्वाधिक चौके ५२ अभी तक वालथती के नाम हैं ! अभी तक के मैचों में सव्राधिक ७३ छक्के जमाने वाली टीम दिल्ली है ! अभी और भी है देखते जाइए ब्लॉग को !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें